Advertisement

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, शाम 4 बजे तक 74 फीसदी मतदान

.त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में इस बार 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। रविवार को 3,214 पोलिंग बूथ पर 25 लाख...
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, शाम 4 बजे तक 74 फीसदी मतदान

.त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में इस बार 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। रविवार को 3,214 पोलिंग बूथ पर 25 लाख वोटर्स ने वोट डाले। शाम 4 बजे तक 74 फीसदी वोटिंग हुई। एक सीट पर सीपीएम कैंडिडेट के निधन के चलते 12 मार्च को मतदान होगा। राज्य में 25 साल से लेफ्ट (सीपीएम) सत्ता पर काबिज है, लेकिन इस बार उसे बीजेपी से टक्कर मिल सकती है। नतीजे 3 मार्च को आएंगे। पिछले चुनाव में सीपीएम को 49, कांग्रेस को 10 सीटें मिली थीं। बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई थी और पार्टी के 49 कैंडिडेट्स की जमानत जब्त हो गई थी।

शाम 4 बजे त्रिपुरा में वोटिंग खत्म हुई। दोपहर 3 बजे तक 65 फीसदी मतदान हुआ। त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीराम तारानिकांति ने बताया कि कुछ पोलिंग बूथ पर शुरुआत में ईवीएम को लेकर शिकायतें आईं, जिन्हें ठीक कर लिया है। संभावना है कि तय वक्त से पहले वोटिंग पूरी हो जाए। दोपहर एक बजे तक राज्य में 45.86% वोटिंग हुई। सुबह 11 बजे तक 23.45 फीसदी वोट डाले गए थे।


इससे पहले सीएम माणिक सरकार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

स्टेट बीजेपी प्रेसिडेंट बिपलब कुमार देव ने उदयपुर में वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में इतिहास बनेगा। पीएम और अमित शाह ने जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है। राज्य में अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं। चारीलाम से माकपा के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देव वर्मा के निधन के कारण एक सीट पर आज मतदान नहीं हो रहा है। इस सीट पर 12 मार्च को चुनाव होगा।

चुनाव के मैदान में है 307 उम्मीदवार

इस बार कुल मिलाकर 307 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सीपीएम 57 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है जबकि अन्य वाम मोर्चे के घटक, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और सीपीआई, प्रत्येक एक सीट पर हैं। बीजेपी ने जनजातीय संगठन देशी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन किया है, जिसमें 51 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। आईपीएफटी शेष 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad