Advertisement

ठांय-ठांय की आवाज से बदमाशों को भगाने वाले यूपी के इंस्पेक्टर को मुठभेड़ में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के संभल में बदमाशों को भगाने के लिए ठांय-ठांय की आवाज निकालने वाले सब-इंस्पेक्टर मनोज...
ठांय-ठांय की आवाज से बदमाशों को भगाने वाले यूपी के इंस्पेक्टर को मुठभेड़ में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के संभल में बदमाशों को भगाने के लिए ठांय-ठांय की आवाज निकालने वाले सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार को मुठभेड़ में गोली लग गई। इस गोलीबारी के दौरान बदमाश भी जख्मी हो गया है। हालांकि हॉस्पिटल में जख्मी हालत में भर्ती अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अलिया कल्यानपुर तिराहे पर शुक्रवार को असमोली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, इसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, दूसरी ओर इसी मुठभेड़ में इंस्पेक्टर को भी गोली लग गई। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बदमाश सद्दाम लूट, चोरी, हत्या के प्रयास जैसे 15 मुकदमों में वांछित है।

असमोली थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह आलियानेकपुर गांव की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया, तो युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया।

पुलिस फायरिंग में वॉण्टेड सद्दाम पुत्र साबिर निवासी गांव अशरफपुर फैजगंज थाना डिडौली अमरोहा के पैर में गोली लगी। दरोगा मनोज कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गए। एक बदमाश अकमर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने सद्दाम का तमंचा बरामद किया है।

मुंह से ठांय-ठांय आवाज निकाल कर चर्चा में आया ये इंस्पेक्टर

घायल इंस्पेक्टर मनोज कुमार 12 अक्टूबर 2018 को संभल जिले में ही एक मुठभेड़ के दौरान चर्चा में आए थे। इंस्पेक्टर ने अपनी रिवॉल्वर से गोली नहीं चलने पर मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकाल कर बदमाशों को डरा कर भगाया था।

इस घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस को जंगल में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां गई और बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही पुलिस ने पिस्टल चलाई तो लाख कोशिश के बाद भी गोली नहीं चल सकी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad