Advertisement

लालू यादव की दो टूक, इस्तीफा नहीं देंगे तेजस्वी

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दो टूक कहा है कि तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ एफआईआर दर्ज होने से की वजह से इस्तीफा नहीं दिया जाएगा। यह कोई वाजिब कारण नहीं है।
लालू यादव की दो टूक, इस्तीफा नहीं देंगे तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के विधान मंडल ने फैसला लिया है कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। लालू ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी भाजपा और आरएसएस को बिहार में पैर रखने के लिए कोई जगह नहीं देगी। लालू यादव ने आरोप लगाया कि ये सारा खेल गठबंधन को तोड़ने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही लालू ने कहा कि वो गठबंधन पर कोई आंच नहीं आने देंगे।

राजद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सीबीआई के आरोपों पर उन्होंने कई बार सफाई दे चुके हैं। साथ ही उनके और उनके परिवार की संपत्ति का विवरण सबके सामने है। साथ ही लालू प्रसाद यादव ने इस मसले पर सोनिया गांधी से बात होने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार में गतिरोध को लेकर कोई बात नहीं हुई है।

इस बीच भाजपा सांसद शत्रुघ्न  सिन्हा ने तेजस्वी यादव के मामले पर भी पार्टी लाइन का विरोध करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आरोप लगने पर इस्तीफा नहीं होना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि पहले भी लोगों पर आरोप लगे हैं, लेकिन किसी ने इस्तीफा नहीं दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad