Advertisement

विधायक की हत्या में प्रभुनाथ सिंह दोषी करार, जेल भेजे गए

22 साल पुराने हत्या के एक मामले में लालू यादव के करीबी और बिहार के महाराजगंज से सांसद रहे चुके प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग की एक अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा 23 मई को सुनवाई जाएगी। उधर फैसले के बाद प्रभुनाथ सिंह को जेल भेज दिया गया है।
विधायक की हत्या में प्रभुनाथ सिंह दोषी करार, जेल भेजे गए

पटना के एक फ़लैट में 22 साल पहले विधायक अशोक सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में  महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह आरोपी थे। हजारीबाग की एक अदालत ने गुरुवार को इस मामले में प्रभुनाथ सिंह समेत तीन लोगों को दोषी पाया है। प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह और रितेश सिंह भी इस मामले में आरोपित हैं। इस मामले में 23 मई को सजा सुनाई जाएगी।

प्रभुनाथ सिंह की छवि एक दबंग नेता की रही है। जनता दल यू के बाद प्रभुनाथ सिंह अब लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए थे। प्रभुनाथ को लालू का करीबी माना जाता है।  

क्या है पूरा मामला

प्रभुनाथ सिंह जनता दल के तत्कालीन विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में आरोपित हैं। अशोक सिंह पर 1991 में जनलेवा हमला हुआ था, लेकिन उसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद 1995 में पटना में उनके आवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी। 22 साल से चले आ रहे इस मामले में गुरुवार को आरोपियों को दोषी पाया गया। सजा 23 मई को सुनाई जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad