Advertisement

दुमका मे रांची हाई कोर्ट की होगी खण्‍डपीठ, मुख्‍यमंत्री ने दी मंजूरी

रांची। संतालपरगना और करीबी इलाकों के लोगों को मुकदमे के लिए अब लंबी दूरी तय कर के रांची नहीं आना होगा।...
दुमका मे रांची हाई कोर्ट की होगी खण्‍डपीठ, मुख्‍यमंत्री ने दी मंजूरी

रांची। संतालपरगना और करीबी इलाकों के लोगों को मुकदमे के लिए अब लंबी दूरी तय कर के रांची नहीं आना होगा। दुमका को उप राजधानी का दर्जा देने वाले मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन अब अपने गृह जिला में हाई कोर्ट का खण्‍डपीठ स्‍थापित करने जा रहे हैं। इससे संबंधित प्रस्‍ताव को मुख्‍यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। अभी झारखण्‍ड में और कहीं हाई कोर्ट का खण्‍डपीठ नहीं है। संयुक्‍त बिहार में रांची में हाई कोर्ट का खण्‍डपीठ था।
दुमका में झारखण्‍ड उच्‍च न्‍यायालय की खण्‍डपीठ की स्‍थापना को लेकर तत्‍कालीन मुख्‍य सचिव ने जमीन चिह्नित करने के लिए भवन निर्माण को निर्देश दिया था। इसके अतिरिक्‍त खण्‍डपीठ के क्षेत्राधिकार के निर्धारण को लेकर विधि विभाग द्वारा सर्वोच्‍च न्‍यायालय और विधि मंत्रालय को पत्र लिखा गया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad