Advertisement

आज से 'कर्नाटक मिशन' पर राहुल गांधी, मंदिरों के शहर उडुपी से की चुनाव प्रचार की शुरुआत

कर्नाटक चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से दो दिन के कर्नाटक...
आज से 'कर्नाटक मिशन' पर राहुल गांधी, मंदिरों के शहर उडुपी से की चुनाव प्रचार की शुरुआत

कर्नाटक चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल ने मंदिरों के शहर उडुपी से चुनाव प्रचार की शुरआत की। उन्होंने नारायण गुरू मंदिर में दर्शन किए। यहां उनके साथ कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया भी मौजूद रहे। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद ये तीसरी बार है, जब राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं।

इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में भाजपा सरकार ने 15 सबसे अमीर लोगों का ढाई लाख करोड़ का कर्ज माफ किया। जब किसान कर्ज माफी की बात करते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली कहते हैं कि यह हमारी पॉलिसी में नहीं है। सिद्धारमैया जी और कांग्रेस सरकार ने किसानों का 8 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया।'

अपने दो दिवसीय कर्नाटक मिशन के दौरान राहुल गांधी किसानों से मुलाकात करेंगे। हाल ही के दिनों में कर्नाटक में फसल बर्बाद होने की वजह से कई किसानों से आत्महत्या कर ली थी। कहा जा रहा है कि आज राहुल गांधी इन किसानों के परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी कर्नाटक के चार जिलों उडुपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर और हासन जिलों का दौरा करेंगे और कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी राजीव गांधी पॉलिटिकल इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भी करेंगे।

गौरतलब है कि इस साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी से कमर कस ली है। कांग्रेस अपना रण बचाने की जद्दोजहद में लगी है, तो वहीं भाजपा एक और राज्य में कमल खिलाने की कोशिशों में जुटी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad