Advertisement

पंजाब के किसानों ने पराली जलाकर किया सरकार के फैसले विरोध

पंजाब के किसान राज्य सरकार के विरोध में उतर आए हैं। सरकार द्वारा पराली को आग लगाने वाले किसानों पर...
पंजाब के किसानों ने पराली जलाकर किया सरकार के फैसले विरोध

पंजाब के किसान राज्य सरकार के विरोध में उतर आए हैं। सरकार द्वारा पराली को आग लगाने वाले किसानों पर जुर्माना के खिलाफ पंजाब के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक पंजाब सरकार के आदेश में पराली जलाने की मनाही और ऐसा करने की स्थिति में जुर्माना लगाने को कहा गया है। इसके विरोध में शेखूपुरा के किसानों ने खेत में फसल के अवशेषों (पराली) को जलाया। साथ ही उन्होंने सरकार के सामने मुआवजे की भी मांग रखी।

‌ विरोध स्‍थ्‍ाल पर उपस्थित किसानों का कहना है, “शौक से वे पराली को नहीं जलाते, मजबूरी है। पंजाब का किसान कर्ज के नीचे दबा हुआ है।”

  गौरतलब है कि धान कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग के हवाले करना पर्यावरण के लिए खतरनाक होता है। इसकी  वजह से जहां ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है, वहीं, जमीन की उर्वरा शक्ति भी इससे कमतर हो रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement