Advertisement

पुडुचेरी: उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ कांग्रेस, DMK,VCK ने किया बंद का आह्वान

पुडुचेरी की उपराज्यिपाल किरण बेदी के काम करने के तरीके का विरोध करते हुए कांग्रेस, द्रमुक, वीसीके ने राज्य में बंद का आह्वान किया है। पार्टियों ने राज्यपाल के विरोध में साथ देने के लिए व्यापारियों और अन्य से भी अपील की है।
पुडुचेरी: उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ कांग्रेस, DMK,VCK ने किया बंद का आह्वान

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस के नेताओं ने द्रमुक, वाम पार्टियों, वीसीके और अन्य संगठनों के समर्थन से उप राज्यपाल के काम करने के कथित अलोकतांत्रिक तरीके की निंदा करने के लिए बंद का आह्वान किया।

दरअसल, इस विरोध में साथ देने के लिए पार्टियों ने व्यापारियों और अन्य लोगों से भी अपील की है। इसके पहले उपराज्यपाल को पद से हटाने की मांग को लेकर राज्य में कांग्रेस के मंत्रियों व अन्य विधायकों ने एक दिन का उपवास भी रखा था।

गौरतलब है कि एएनआई के मुताबिक केंद्रशासित प्रदेश के एक प्रदेश्‍ा स्‍तरीय कांग्रेेस नेता ने किरण बेदी पर कांग्रेस सरकार को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा

भाजपा के तीन व्यक्तियों का नामांकन और राजभवन में उप राज्यपाल द्वारा उन्हें सदस्य के तौर पर शामिल करना, भाजपा और किरण की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को परेशान करने की मंशा को जाहिर करता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad