Advertisement

इलाज के लिए विदेश जा सकते हैं पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज बताया कि वह बेहतर इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं। एक वीडियो...
इलाज के लिए विदेश जा सकते हैं पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज बताया कि वह बेहतर इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं। एक वीडियो संदेश में उन्होंने गोवा के लोगों को उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने पर आभार जताया।


पर्रिकर ने अपने संदेश में कहा कि वे अभी मुंबई जा रहे हैं। वहां पर यदि डॉक्टर सलाह देते हैं तो वे इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों का आशीर्वाद उन पर बना रहेगा और वे मुझे पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी देंगे।

मुंबई रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव धर्मेंद्र शर्मा और अपने प्रधान सचिव पी कृष्णामूर्ति के साथ बैठक की। उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी में फैसले लेने के लिए कैबिनेट सलाहकार समिति का भी गठन किया।

पर्रिकर को 15 फरवरी को पैंक्रियाज की परेशानी के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने उसी दिन गोवा जाकर विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया था। इसके बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad