Advertisement

मुजफ्फरनगर दंगों का आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरनगर में वर्ष 2013 में हुए दंगों का एक आरोपी सिखेड़ा गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया...
मुजफ्फरनगर दंगों का आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरनगर में वर्ष 2013 में हुए दंगों का एक आरोपी सिखेड़ा गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। मृतक के बेटे ने अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है।

साचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को बताया कि 60 वर्षीय सोदान सिंह का शव रविवार को एक कमरे में छत से लटका पाया गया। इस कमरे में ट्यूबवेल है।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

सिंह के पुत्र ने स्थानीय पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता की हत्या की गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनूप, राजेश, सुनील कुमार और रामगोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यौन उत्पीड़न के भी थे आरोप

दंगों के अलावा सिंह का नाम यौन उत्पीड़न के एक मामले में भी बतौर आरोपी था। मुजफ्फरनगर के सिखरेड़ा गांव में एक युवक ने एक दलित नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। थाना प्रभारी परवेश कुमार के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सोदान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक आरोपी आठ वर्षीय बच्ची को गन्ने के खेत में ले गया जहां उससे बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की ने आदमी के हाथ पर दांत से काट लिया और वहां से भाग गई।

मुजफ्फरनगर दंगा: क्या था मामला?

मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में अगस्त, सितंबर 2013 में सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिनमें 60 से अधिक लोग मारे गए और 40,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad