Advertisement

महाराष्ट्र: फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

फेसबुक पोस्ट से शुरू हुए विवाद के चलते के चलते महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर में कांग्रेस...
महाराष्ट्र: फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

फेसबुक पोस्ट से शुरू हुए विवाद के चलते के चलते महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे उर्फ पप्पू की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। परिवार का आरोप है कि इस पोस्ट को लेकर उनमें और भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद बढ़ गया था।

परिवार का आरोप, भाजपा-बजरंग दल कार्यकर्ताओं से हुआ विवाद

घाटकोपर के आसल्फा में रहने वाले मुकेश ने फेसबुक पर कांग्रेस के समर्थन में पोस्ट किया था। इस पोस्ट में कहा गया था कि 2019 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। परिजनों का आरोप है कि भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस पोस्ट पर आपत्तिजनक कॉमेंट्स किए थे और उनकी बहस हो गई थी। मुकेश चाहते थे कि बीजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने कॉमेंट्स हटाएं और इसपर शुरू हुई बहस के बाद तलवार से मुकेश पर हमला कर दिया गया। बाद में उनकी मौत हो गई।

कुछ भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

रविवार रात गंभीर हालत में मुकेश को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों का कहना है कि मुकेश के फेसबुक पर बीजेपी और बजरंग दल के लोगों ने बहस की थी और आपत्तिजनक कॉमेंट किए थे। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad