Advertisement

राजस्थान में रोजाना 10 से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं, गहलोत ने उठाए राजे सरकार पर सवाल

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म की 10 से ज्यादा घटनाएं...
राजस्थान में रोजाना 10 से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं, गहलोत ने उठाए राजे सरकार पर सवाल

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म की 10 से ज्यादा घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे कांग्रेस शासन के समय दहाड़ा करती थी कि जिस सरकार में बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है, मुख्यमंत्री क्या अब अपनी खुद की सलाह पर अमल करेंगी? कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गहलोत ने आज एक बयान में कहा कि पुलिस मुख्यालय की तिमाही रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि इस वर्ष मार्च तक 90 दिन में सरकार की नाक के नीचे जयपुर रेंज में ही 183 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। जहां तक प्रदेश का संबंध है इसी अवधि में 966 महिलाओं को निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ितों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगता है कि मुख्यमंत्री प्रशासन पर अपनी पकड़ पूरी तरह खो चुकी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad