Advertisement

राजस्थान: मदद की गुहार लेकर गई महिला से सब-इंस्पेक्टर ने किया 3 दिनों तक रेप, आरोपी बर्खास्त

अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक पहले राजस्थान के खेड़ली में खाकी का घिनौना चेहरा सामने आया है। पति...
राजस्थान: मदद की गुहार लेकर गई महिला से सब-इंस्पेक्टर ने किया 3 दिनों तक रेप, आरोपी बर्खास्त

अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक पहले राजस्थान के खेड़ली में खाकी का घिनौना चेहरा सामने आया है। पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई 26 साल की महिला के साथ 54 साल के सब-इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक भरत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमारिया आज बर्खास्त करने के निर्देश दिये गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि महिला के शिकायत दस्तावेजों में हेरफेर करने के आरोप में हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद को निलंबित कर दिया गया है। भरत सिंह को आज कठूमर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामला कल खेड़ली थाने में दर्ज हुआ था। मामले की जांच राजगढ़ की वृत्ताधिकारी अंजली जोरवाल को सौंपी गयी है।

उल्लेखनीय है कि खेड़ली थाने में दो मार्च को फरियाद लेकर आई पीड़िता से उप निरीक्षक भरत सिंह ने तीन दिन तक थाने में ही अपने कमरे में दुष्कर्म किया। इसके बाद कल दोपहर महिला द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद भरत सिंह को कल देर रात पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की तस्दीक होने पर आईजी हवासिंह के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया। भरत सिंह ने 26 वर्षीय महिला को उसके पति से विवाद के मामले के निपटारे के लिए झांसा देकर थाने बुलाया था।

घुमारिया ने बताया कि 26 वर्षीय महिला से 2,3 और 4 मार्च को दुष्कर्म करना बताया गया है। महिला दिन में करीब तीन बजे थाने आई थी। उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके आरोपी उप निरीक्षक को गिरफ्तार करके बर्खास्त कर दिया गया है। मामले में प्रारंभिक जांच में भरत सिंह को दोषी पाया गया है।

गौरतलब है की अलवर पुलिस महिलाओं के मामले में लापरवाही और उनका शोषण करने के मामले में हमेशा चर्चाओं में रहती है। चार दिन दिन पहले अरावली विहार थाने में पदस्थ एएसआई रामजीत गुर्जर पर एक महिला से दुष्कर्म का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया गया था। गुर्जर को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad