Advertisement

मध्यप्रदेश: 2000 रुपए के लिए लड़के को पीटा, सिगरेट पिलाई और जूते भी चटवाए

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पैसो के विवाद में एक 17 वर्षीय लड़के की पिटाई का मामला सामने आया है। ...
मध्यप्रदेश: 2000 रुपए के लिए लड़के को पीटा, सिगरेट पिलाई और जूते भी चटवाए

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पैसो के विवाद में एक 17 वर्षीय लड़के की पिटाई का मामला सामने आया है।  लड़के को जबरदस्ती सिगरेट पिलाई गई और जबरदस्ती जूते चाटने के लिए भी मजबूर किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक विवाद 2,000 रुपये को लेकर हुआ था,  चार आरोपी पीड़ित को नयागांव इलाके के एक मैदान में ले गए, जहां उनमें से एक ने पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारे, जबकि दूसरे ने उसे सिगरेट पिलाने की कोशिश की और सभी ने उससे अपने जूते साफ करने और चाटने के लिए मजबूर किया।

थाना प्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ। पीड़ित लड़का जब गुरुवार रात को घर नहीं आया तो घरवालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया।

पुलिस ने अब तक चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 20 वर्षीय दीपक पासी के रूप में की गई है। उन पर अपहरण और हमले का आरोप लगाया गया है।बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad