Advertisement

महाराष्ट्र में लगेगा पूर्ण लॉकडाउन, ICU बेड-वेंटीलेटर से लेकर वैक्सीन की किल्लत से जूझ रहा है राज्य

महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से स्थिति बेलगाम होती जा रही है। हर दिन 55 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा...
महाराष्ट्र में लगेगा पूर्ण लॉकडाउन, ICU बेड-वेंटीलेटर से लेकर वैक्सीन की किल्लत से जूझ रहा है राज्य

महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से स्थिति बेलगाम होती जा रही है। हर दिन 55 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं जबकि एक्टिव केस अब 5 लाख 36 हजार से अधिक हो गए हैं। खराब होती स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला कर लिया है।

आउटलुक से बातचीत में लोकसभा सासंद और शिवसेना प्रवक्ता अरविंद सावंत ने कहा है, "राज्य में सौ फीसदी लॉकडाउन लगेगा। कितने दिनों के लिए लगेगा इस पर उद्धव सरकार जल्द फैसला लेगी।" आगे बातचीत में अरविंद सावंत कहते हैं, "राज्य में वेंटीलेटर से लेकर आईसीयू बेड तक की किल्लत हो गई है। हम अभी खतरनाक स्थिति से गुजर रहे हैं। केंद्र इस पर राजनीति कर रही है। मामले अन्य राज्यों में, भाजपा शासित राज्यों में भी आ रहे हैं और गंभीर स्थिति है। लेकिन, यहां मामले को छुपाए जा रहे हैं। आप गुजरात में देख सकते हैं।"

रविवार को महाराष्ट्र टास्क फोर्स की बैठक होने जा रही है, जिसमें लॉकडाउन लगाए जाने पर फैसला किया जाएगा। हालांकि, अभी तक अधिकारिक रूप से लॉकडाउन की बात राज्य सरकार की तरफ से नहीं कही गई है। लेकिन, शनिवार की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प उनके पास नहीं है। 

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र पर वैक्सीन डोज की पर्याप्त सप्लाई ना करने के भी आरोप लगाया हैं। आउटलुक से बातचीत में सावंत कहते हैं, "केंद्र का दायित्व बनता है कि पीड़ित राज्यों को सबसे ज्यादा और पर्याप्त वैक्सीन की सप्लाई की जाए। लेकिन, महाराष्ट्र की छवि खराब की जा रही है। यहां मामले सबसे अधिक आ रहे हैं तो वैक्सीन भी ज्यादा मिलने चाहिए। आबादी और संक्रमण के हिसाब से महाराष्ट्र को वैक्सीन नहीं मिल रहा है। गुजरात के मुकाबले महाराष्ट्र संक्रमित भी है और ज्यादा आबादी भी है। लेकिन, न्यूनतम वैक्सीन की डोज मिली है। अपने घर को छोड़ अन्य देशों में इसका निर्यात किया जा रहा है।" 

सावंत का कहना है कि इसमें प्राइवेट प्लेयर्स को भी एंट्री मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार क्यों वैक्सीन पर नियंत्रण करना चाह रही है। दो वैक्सीन के अवाला तीसरे और अन्य वैक्सीन को मोदी सरकार क्यों अनुमति नहीं देना चाह रही है।

अभी राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू है। जो शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक के लिए लगाया गया है। लेकिन, बिगड़ते हालात को देखते हुए अब फुल लॉकडाउन लगाया जाएगा। रविरा की रात तक इसकी अधिकारिक घोषणा हो सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad