Advertisement

महाराष्ट्र में किसानों के 1.5 लाख रुपये तक के कर्ज माफ, जिन्होंने चुकाया उन्हें भी 25 फीसदी की छूट

महाराष्ट्र में आंदोलित किसानों की मांग को मानते हुए फडणवीस की सरकार ने किसानों के डेढ़ लाख तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की है।
महाराष्ट्र में किसानों के 1.5 लाख रुपये तक के कर्ज माफ, जिन्होंने चुकाया उन्हें भी 25 फीसदी की छूट

महराष्ट्र सरकार ने आज किसानों की कर्जमाफी की मांग को मानते हुए 1.5 लाख तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की है। इससे करीब 90 फीसदी किसानों को फायदा होगा। साथ ही सरकारी खजाने पर 34,000 करोड़ का बोझ पड़ेगा।

मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि एक किसान का डेढ़ लाख रुपये माफ किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि कि इसके जरिये 89 लाख किसानों को फायदा होगा। साथ ही जिन किसानों ने कर्ज चुकाया है, चुकाया है उन्हें भी 25 फीसदी की मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार किसानों के 1.5 लाख रुपये तक के ऋण को पूरी तरह से माफ कर रहे ही। इसके अलावा सरकार ने उनका भी ध्यान रखा हैं, जिन्होंने नियमित रूप से अपने कर्ज का भुगतान किया है। सीएम ने कहा कि ऐसे किसानों को 25 फीसदी कर्ज वापसी का लाभ दिया जाएगा। सरकार ने राज्य के 90 फीसदी किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की है। सीएम का कहना है कि इस कर्ज माफी से महाराष्ट्र के 89 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

सीएम ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने से सरकार पर 34 हजार करोड़ भार पड़ेगा। इससे निपटने के लिए उनकी सरकार को खर्चों में भारी कटौती करनी पड़ेगी। गौरतलब है कि सरकार ने कर्ज माफ करने की जानकारी पहले ही दे दी थी। महाराष्ट्र सरकार ने पूरी तैयारी करने के बाद आज इसकी घोषणा की। सीएम फडणवीस ने सभी मंत्रियों और विधायकों से कर्ज माफी के समर्थन में अपनी एक महीने की सैलरी देने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि किसानों कर्ज माफी के लिए महाराष्ट्र में 1 जून से हड़ताल की थी। राज्य के किसाना लंबे समय से कर्जमाफी की मांग करते रहे हैं।  महाराष्ट्र से लगातार किसानों के आत्महत्या करने की खबरें आती रही हैं।राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक महाराष्ट्र में  आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

 



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement