Advertisement

महाराष्ट्र के भाजपा नेता पर युवती ने लगाया रेप का आरोप, मामला दर्ज

पुलिस मामले की जांच कर रही है ले‌किन अभी तक किसी को गिरफ्तार नही किया गया है।
महाराष्ट्र के भाजपा नेता पर युवती ने लगाया रेप का आरोप, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में एक भाजपा नेता पर रेप का आरोप लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ठाणे की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ भाजपा नेता ने उसी के घर में बलात्कार किया है।

बलात्कार करने के आरोप में कल्याण के भाजपा पार्षद दया गायकवाड़ के खिलाफ ठाणे शहर की वर्तकनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है ले‌किन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement