Advertisement

मध्य प्रदेश उपचुनाव: प्रचार थमा, सीएम शिवराज ने झोंकी ताकत

मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीट में 24 फरवरी को होने वाले उपचुनाव को लेकर आज शाम चुनाव...
मध्य प्रदेश उपचुनाव: प्रचार थमा, सीएम शिवराज ने झोंकी ताकत

मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीट में 24 फरवरी को होने वाले उपचुनाव को लेकर आज शाम चुनाव प्रचार थम गया। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। भाजपा की तरफ से पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी बाई साहब यादव के समर्थन में कई चुनावी सभाओं और सम्मेलनों को संबोधित किया।

चौहान ने रोड शो करते हुए ग्राम तारई में कटारिया समाज सम्मेलन , ग्राम पुरा मथाना में गुर्जर समाज का सम्मेलन, ग्राम पीपलखेड़ा में  कुशवाहा समाज का सम्मेलन और ग्राम बरखेडा (तिनसी) में आदिवासी सहारिया समाज का सम्मेलन में भाग लिए जाने की खबर है। चौहान के साथ प्रचार में आठ मंत्रियों के साथ होने की खबर है।

मुंगावली के बाद मुख्यमंत्री कोलारस विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेन्द जैन के समर्थन में रोड शो के अलावा कई जनसभा को संबोधित किया। चौहान द्वारा कोलारस विधानसभा के बदरवास तहसील मुख्यालय में एक जनसभा को भी संबोधित किए जाने की खबर है। भाजपा ने विकास को मुद्दा बनाया है। भाजपा का कहना है कि लम्बे समय से कांग्रेस का सांसद और विधायक मुंगावली और कोलारस में रहा है, इसलिए इस क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है।

कांग्रेस की तरफ से दोनों विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे स्थानीय सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जनता से खोखले वादे करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा की 14 साल सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री कभी नहीं जितना की पिछले एक महीने में आए हैं।

चुनाव 24 फरवरी को होना है और वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad