Advertisement

गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराया केस

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर अपने बयानबाजी की वजह से मुसिबत का सामना करना पर रहा है। महात्मा...
गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराया केस

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर अपने बयानबाजी की वजह से मुसिबत का सामना करना पर रहा है। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा की संसदीय समिति से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आज भी साध्वी के बयान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे।

प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को संसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा संसद में जिस प्रकार देश भक्त बताया गया है, वह गलत है। हम प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए इंदौर कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस टालमटोल करने लगी।

कोतवाली में धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन काल में मामूली बातों पर भी मामला दर्ज कर लिया जाता था, लेकिन हमारी शिकायत पर पुलिस सिर्फ आश्वासन देती रही। पुलिस के इस रवैये से नाराज कार्यकर्ता धरने पर भी बैठ गए थे।

विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

बाद में मामला बढ़ता देख पुलिस ने जांच का आश्वासन देते हुए शिकायत को ले लिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना खत्म कराया. देर रात पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में दिया था ये बयान

बता दें कि लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद ए. राजा गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तभी साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं।  साध्वी प्रज्ञा के बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर विपक्ष ने सरकार को घेर लिया. जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को निंदनीय बताया।

वहीं, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से भी बाहर निकाल दिया है। इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी नहीं आने का फरमान सुनाया गया और अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad