Advertisement

आज पूरा देश मोदी का मजाक बना रहा है: राहुल गांधी

  फरीदकोट से कांग्रेसी उम्मीदवार मुहम्मद सदीक के हक में प्रचार करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय...
आज पूरा देश मोदी का मजाक बना रहा है: राहुल गांधी

फरीदकोट से कांग्रेसी उम्मीदवार मुहम्मद सदीक के हक में प्रचार करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बरगाड़ी पहुंचे।  राहुल गांधी ने रैली में भाषण की शुरूआत चौकीदार चोर से करते कहा कि डा.मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तो नरेंद्र मोदी उनका मजाक उड़ाते थे। आज हालत यह है कि पूरा देश मोदी का मजाक बना रहा है।

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने जनता के खाते में 15-15 लाख रुपए डालने का वायदा किया था। पर आज तक देश के एक भी व्यक्ति के खाते में यह पैसे नहीं आए। सत्ता में 5 साल रहते हुए चौकीदार ने सिर्फ बेइंसाफी की है। लोगों से रोजगार के साधन तक छीन लिए। आम जनता के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार के आने पर प्रत्येक गरीब व्यक्ति के खाते में साल के 72 हजार रुपए डाले जाएंगे। इसके साथ नोटबंदी तथा जी.एस.टी. को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश के लोगों, व्‍यापारियों और दुकानदारों की हालत बुरी हो गई।  नोटबंदी के बाद संसद में डा.मनमोहन सिंह ने कहा था कि इससे हमारे देश की जी.डी.पी. 2 फीसदी गिरेगी। एक साल बाद पता चला देश की जी.डी.पी. 2 फीसदी गिर गई है।  उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना भारत की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए ईंधन की तरह होगा। राहुल गांधी ने रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विजय माल्‍या, नीरव मोदी और अनिल अंबानी का नाम लेकर निशाना साधा।  

पंजाब में कांग्रेस धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मुद्दे पर फिर करेगी फोकस

धार्मिक ग्रंथों की पिछले समय हुई बेअदबी की घटनाओं के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने बेअदबी के मुद्दे पर फोकस करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 15 मई को बरगाड़ी पहुंचे हैं। बरगाड़ी फरीदकोट लोकसभा सीट का हिस्सा है। बरगाड़ी शुरू से ही पंजाब की राजनीति में एक गर्म मुद्दा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का साढ़े 3 वर्षों में यह बरगाड़ी का दूसरा दौरा होगा। इससे पूर्व साढ़े 3 वर्ष पहले राहुल गांधी बरगाड़ी में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए आए थे। 14 अक्तूबर 2015 को बहबलकलां गांव में पुलिस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हुई थी। ये व्यक्ति बहबलकलां, नियामियांवाला तथा बरगाड़ी गांवों से संबंध रखते थे। राहुल गांधी 5 नवम्बर 2015 को पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे थे। कांग्रेस ने बरगाड़ी गांव में रैली को सियासी सूझबूझ के बाद रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बरगाड़ी पहुंचने तथा उनकी बयानबाजी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी बरगाड़ी कांड को लेकर अकाली-भाजपा गठबंधन पर तीखा हमला बोल सकते हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पूरा फीडबैक  दे दिया है।

2017 में भी धार्मिक बेअदबी का मामला राय में काफी गर्माया रहा था। इसके बाद कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी बरगाड़ी में बरगाड़ी इंसाफ मोर्चा ने 6 महीने तक धरना लगाए रखा। एक तरफ जहां पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा लगभग हर मंच पर बरगाड़ी कांड को लेकर तीखी बयानबाजी की गई है वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बरगाड़ी में होने वाली रैली रा’य की राजनीति को और गरमा देगी। राहुल गांधी कल बरगाड़ी के अलावा शाम को लुधियाना में भी कांग्रेस की रैली में भाग लेने के लिए जाएंगे। इस तरह राहुल गांधी ने इस बार पंजाब को 2 दिन देने का निर्णय लिया। पहले चरण में राहुल खन्ना तथा होशियारपुर में अपनी रैलियां कर चुके हैं तथा अब 2 और रैलियां  होंगी।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad