Advertisement

केरल डॉक्टर हत्या प्रकरण: कांग्रेस महिला मोर्चा की भूख हड़ताल जारी

कोट्टारक्कारा तालुक अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ वंदना दास की हत्या के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की...
केरल डॉक्टर हत्या प्रकरण: कांग्रेस महिला मोर्चा की भूख हड़ताल जारी

कोट्टारक्कारा तालुक अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ वंदना दास की हत्या के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता मंगलवार को 12 घंटे का भूख हड़ताल कर रही हैं। 23 वर्षीय डॉ. वंदना को 42 वर्षीय आरोपी एस संदीप ने मंगलवार को अस्पताल में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसी हत्या के उपरांत अब कांग्रेस पार्टी के महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

 

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष जेबी मेथर ने कहा, "कांग्रेस महिला मोर्चा ने डॉ वंदना की हत्या के खिलाफ सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे का भूख हड़ताल का संकल्प लिया। ऐसा करते हुए वे स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों के जीवन की रक्षा की मांग कर रही हैं।" उन्होंने कहा, "हम स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों के साथ खड़े हैं और अस्पताल में अध्यादेश लाने और कैमरे लगाने की उनकी मांग बिल्कुल जायज़ हैं।"

 

उन्होंने आग कहा, "डॉक्टरों की सुरक्षा एवं डॉ. वंदना को न्याय दिलाने के लिए केरल सचिवालय के सामने धरने पर बैठे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कांग्रेस महिला मोर्चा लगातार खड़ा हुआ है। डॉ वंदना की हत्या के बाद से युवा डॉक्टरों में दहशत है।" गौरतलब है कि 11 मई को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के नेतृत्व में डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मुलाकात की थी।

 

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को सप्ताह के शुरू में हुई डॉक्टर की हत्या के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर कुछ मांगें उठाई गई थीं। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सल्फी नूहू ने कहा कि उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए नए अध्यादेश की मांग की है। विदित हो कि आरोपियों पर अस्पताल में तोड़फोड़ करने और हमले का आरोप है। वहीं, चाकू लगने से एक होमगार्ड और एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गए।

 

बता दें कि डॉ वंदना को तिरुवनंतपुरम के केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। केरल की कोट्टारक्करा मजिस्ट्रेट अदालत ने हाउस सर्जन डॉक्टर वंदना दास हत्या मामले में आरोपी जी संदीप को बुधवार को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement