Advertisement

झारखंडः मंदिरों, स्कूलों को खोलने की मिली अनुमति, दुर्गा पूजा में पांच फीट तक की ही मूर्ति

रांची। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जारी प्रतिबंध में बड़ी छूट देते हुए झारखंड में धार्मिक स्‍थलों और...
झारखंडः मंदिरों, स्कूलों को खोलने की मिली अनुमति, दुर्गा पूजा में पांच फीट तक की ही मूर्ति

रांची। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जारी प्रतिबंध में बड़ी छूट देते हुए झारखंड में धार्मिक स्‍थलों और कक्षा छह से आठ के स्‍कूलों को खोलने का निर्णय किया गया है। मंगलवार को मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कक्षा छह से आठ और कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा के सभी वर्ष की ऑफलाइन कक्षा की अनुमति दी गई। बिना दर्शक सभी खेल कूद की गतिविधियों के आयोजन की अनुमति दी गई है। बार और रेस्तरां 11 बजे रात तक अब खुल सकेंगे।

सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई हैl पुजारी, पांडा, इमाम, पादरी इत्यादी का कम से कम एक टीका लेना अनिवार्य होगाl जिलाधिकारी द्वारा चिह्नित धार्मिक स्थल जैसे देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर इत्यादी में ई पास के माध्यम से अधिकतम 100 व्यक्ति एक घंटे में प्रवेश कर सकेंगे। धार्मिक स्थल पर स्थान की 50 प्रतिशत क्षमता में एकत्रित होने की अनुमति दी गई हैl 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। लगातार मास्क लगाना होगा।

दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण की अनुमति दी गई है।  पंडाल में एक समय में क्षमता का 50% या 25 व्‍यक्ति तक ( जो कम हो) की अनुमति रहेगी। मूर्ति की ऊंचाई अधिकतम पांच फीट होगी। मेला नहीं लगेगा, कोई तोरण या स्वागत द्वार नहीं बनेगा। पंडाल किसी थीम पर आधारित नहीं होगा। भोग वितरण नहीं किया जाएगा। पूजा समिति द्वारा आमंत्रण पत्र नहीं वितरित किया जाएगा। आवश्यक रोशनी को छोड़ कर आकर्षक रोशनी प्रतिबंधित होगी। संस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गरबा,  डांडिया इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे। 18 वर्ष से कम के व्यक्ति का प्रवेश अपेक्षित नहीं है। विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement