Advertisement

झारखंड में दूल्हों के लिए शादी बनी मुसीबत, कोई फरार तो कोई अस्पताल के लगा रहा है चक्कर

शादी, खुशी का मौका होता है। दूल्‍हा- दुल्‍हन और उनके परिवार के लिए। मगर शादी में उत्‍साह में होने...
झारखंड में दूल्हों के लिए शादी बनी मुसीबत, कोई फरार तो कोई अस्पताल के लगा रहा है चक्कर

शादी, खुशी का मौका होता है। दूल्‍हा- दुल्‍हन और उनके परिवार के लिए। मगर शादी में उत्‍साह में होने वाली फायरिंग हर्ष के माहौल को विषाद में बदल दे रही है। खुद रांची में भी ऐसी घटना घटी जिसमें दूल्‍हे ने अति उत्‍साह में खुद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी अब पुलिस के डर से भागना पड़ रहा है। ऐसे मौके भी आये जब हर्ष फायरिंग में मौत हो गई और सारा माहौल गमगीन हो गया। किसी के जीवन में एक बार शादी का मौका आता है ऐसे में अंतत: दूल्‍हे पर ही गुजरती है।

इसी माह 13 दिसंबर को रांची के चिरौंदी इलाके के आशाीर्वाद बैंक्‍वेट हॉल में बगल के मोरहाबादी इलाके के रहने वाले शोभित सिंह की शादी थी। अति उत्‍साह में दूल्‍हे ने दूसरे की रायफल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुक्र है गोली किसी को लगी नहीं। इतना ही नहीं फायरिंग वाली वीडियो को अपने वाट्सएप स्‍टेटस पर भी लगा दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। बरियातू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी हासिल कर लिया है। पुलिस अब दूल्‍हे की तलाश में छापामारी कर रही है और दूल्‍हा सरकारी मेहमान बनने के डर से फरार है।

इसी सप्‍ताह गढ़वा के भवनाथपुर में शादी समाोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से रांची के बड़े कारोबारी, ठेकेदार अरविंद सिंह की मौत हो गई। दुर्घना उस समय घटी जब बराती खाना खा रहे थे और नृत्‍यांगनाओं का नृत्‍य चल रहा था। अरविंद सिंह के दोनों पांव में गोली लगी। अस्‍पताल जाने के क्रम में अत्‍यधिक रक्‍तस्राव के कारण मौत हो गई। अरविंद के परिजन इसे साजिशन हत्‍या भी बता रहे हैं। बहरहाल शादी के रंग में भंग पड़ गया।

इसी सप्‍ताह गुमला के सिसई थाना के रेड़वा गांव में पिछले शुक्रवार को देर रात हर्ष फायरिंग में तीन लोग जख्‍मी हो गये। दूल्‍हे के भांजा सहित तीन लोगों को गोली लगी। जयमाल का मौका आते ही दोनों तरफ से जमकर हर्ष फायरिंग हुई। फायरिंग करने वाले एक व्‍यक्ति की बंदूक में गोली फंस गई। उसे निकालने की कोशिश के क्रम में तीन गोलियां चल गईं। सारा खरमंडल हो गया। फायरिंग करने वाले की जमकर पिटाई भी हो गई। भोजन करने के बदले लोगों को अस्‍पताल का चक्‍कर लगाना पड़ा।

कुछ खास वर्ग में शादी के मौके पर हर्ष फायरिंग आम परंपरा की तरह है। दबंगई दिखाने का मौका भी। पुलिस की चेतावनी के बावजूद लोग बाज नहीं आते मगर किसी हादसे के बाद दूल्‍हा और दुल्‍हन के परिवार पर जो मुसीबत गुजरती है वह वे ही जानते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad