Advertisement

जबलपुर सड़क हादसा : प्रदेश प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए। मध्य प्रदेश प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों को एक-एक लाख रुपए जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
जबलपुर सड़क हादसा : प्रदेश प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

भीषण हादसे की खबर सुनकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मामले में लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले चालक के साथ वाहन मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया, बड़ी संख्या में मजदूरों को भरकर ले जा रहे मिनी ट्रक के पलटने और गहरे खड्ड में गिर जाने से आठ महिलाओं सहित 12 श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें से आठ लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे में घायल 30 लोगों को इलाज के लिये जबलपुर शहर के अलग अलग अस्पतालों में भेजा गया है।

इसी बीच शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे मंत्री जैन ने अस्पताल के चिकित्सकों को मरीजों के समुचित उपचार के निर्देश दिये।

कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत न्यूनतम एक-एक लाख रूपये का मुआवजा दिया जायेगा। वहीं, घायलों को नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जायेगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad