Advertisement

भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, जल जमाव के कारण लोकल ठप, सड़कों पर ट्रैफिक

रातभर से लगातार हो रही तेज बारिश के बाद मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिला पानी-पानी हो गया है। अधिकारियों ने...
भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, जल जमाव के कारण लोकल ठप, सड़कों पर ट्रैफिक

रातभर से लगातार हो रही तेज बारिश के बाद मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिला पानी-पानी हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले को बुरी तरह प्रभावित कर दिया, जिससे कई स्थानों पर जल-जमाव होने के कारण स्थानीय ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने की वजह से मंगलवार को मुंबई में भीषण बारिश हो रही है। इस वजह से देश की आर्थिक राजधानी में जनजीवन ठप हो गया है। यहां की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है। महानगर के हर इलाके में पानी भर गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, मुंबई शहर में पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को भी मुंबई में जबरदस्त बारिश हुई।  

मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश के साथ-साथ हाईटाइड की भी चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, दोपहर 12:47 बजे मुंबई में हाईटाइड आ सकता है, इस दौरान यहां समंदर की लहरें 4.45 मीटर की ऊंचाई तक उठ सकती हैं। समंदर के आस-पास रहने वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही बीएमसी ने मुंबई के कई अन्य हिस्सों में भी लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है।

मुंबई लोकल की सभी लाइनें ठप

भारी बारिश के कारण मुंबई में सभी 4 लाइनों पर रेल यातायात रुक गया है। इससे मुंबई लोकल की सर्विस ठप हो गई है। लगातार हो रही बारिश से मुंबई के कांदिवली इलाके में जलभराव हुआ। पटरियों पर पानी भरने से कुछ सेक्टरों में लोकल ट्रेन पर खासा असर पड़ा है। ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया गया है।

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा

सुबह से मुंबई डूबी-डूबी नजर आ रही है। देर रात से मायानगरी में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच भारी बारिश से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मकर में पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad