Advertisement

गुरुग्राम: दिनदहाड़े जज की बीवी और बेटे को मारी गई गोली, गनमैन गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम के अर्काडिया बाजार के पास चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट श्रीकांत शर्मा की पत्नी और बेटे...
गुरुग्राम: दिनदहाड़े जज की बीवी और बेटे को मारी गई गोली, गनमैन गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम के अर्काडिया बाजार के पास चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट श्रीकांत शर्मा की पत्नी और बेटे को गोली मार दी गई। दोनों की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गोली जज के गनमैन ने चलाई थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुई जब बाजार में काफी लोग मौजूद थे। गोली की आवाज सुनते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी इसके बाद फरार हो गया।

गनमैन दोनों को सरकारी वाहन से बाजार लेकर गया था। आरोप है कि तभी अचानक उसने दोनों को गोली मार दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad