Advertisement

अब कर्नाटक में लगाया गया 10 से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, सीएम बोले- 10 बजे के बाद किसी को भी नहीं मिलेगी इजाजत

कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्य में पूर्ण...
अब कर्नाटक में लगाया गया 10 से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, सीएम बोले- 10 बजे के बाद किसी को भी नहीं मिलेगी इजाजत

कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 10 मई की सुबह 6 बजे से लेकर 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। भोजनालय, मांस की दुकानें और सब्जी की दुकानें सुबह 6-10 बजे तक खुलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लॉकडाउन अस्थायी है, मेरी प्रवासी मजदूरों से अपील है कि वो राज्य छोड़कर नहीं जाएं। लॉकडाउन में सुबह 10 बजे के बाद एक भी व्यक्ति को जाने आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  मैंने पुलिस अधिकारियों को कठोर कार्रवाई करने का सुझाव दिया है। हमने मौत के मामलों और बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

बता दें कि गुरुवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए मामले आए थे और 328 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक 17,90,104 लोग संक्रमित हुए हैं और 17,212 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50,112 नए मामले सामने आए थे और 346 मरीजों की मौत हुई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad