Advertisement

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पहनाया मास्क, हुए गिरफ्तार

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने ग्यारह मूर्ति लेन पर महात्मा गांधी की मूर्ति को...
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पहनाया मास्क, हुए गिरफ्तार

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने ग्यारह मूर्ति लेन पर महात्मा गांधी की मूर्ति को पॉल्यूशन मास्क पहनाया। उनके साथ राजौरी गार्डन से अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा भी थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कपिल मिश्रा ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।

मास्क पहनाने के बाद कहा दोनों नेताओं ने कहा- 'अरविंद केजरीवाल दिल्ली के प्रदूषण को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। इसलिए हम लोगों ने बापू को मास्क पहनाकर प्रतीकात्मक तौर पर उनसे मार्गदर्शन मांगा है।'

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘’केजरीवाल सरकार एनवायरनमेंट टैक्स भी खा गई है। ऐसे में हम लोग बापू के पास आए हैं कि अब बापू ही दिल्ली वासियों को राह दिखाएंगे। बापू के नाम पर सत्ता में आई केजरीवाल सरकार ऐसा करप्शन कर रही है।‘’

वहीं, दूसरी तरफ अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम लेकर ही अरविंद केजरीवाल सत्ता में आए थे और अब हम लोग महात्मा गांधी से ही शिकायत करने आए हैं। आम आदमी के नाम पर यह कौन लोग दिल्ली की सत्ता में आ गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad