Advertisement

दिल्ली में लोजपा सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ रेप मामले में एफआईआर दर्ज

  राजधानी दिल्ली में लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप से जुड़े एक मामले...
दिल्ली में लोजपा सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ रेप मामले में एफआईआर दर्ज

 

राजधानी दिल्ली में लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रिंस राज बिहार के समस्तिपुर से सांसद हैं।

बता दें कि 3 महीने पहले पीड़िता ने थाने में अपनी शिकायत दी थी, लेकिन तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़िता ने मदद के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 9 सितंबर को सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बता दें कि प्रिंस राज पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पासवान के भतीजे हैं। पीड़िता द्वारा कुछ वक्त पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पीड़िता के मुताबिक, वह लोजपा की कार्यकर्ता थी। पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया था कि बेहोशी के हालत में उसके साथ शोषण किया गया था।

प्रिंस राज पासवान द्वारा भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, जहां उन्होंने पीड़िता पर गलत आरोप लगाने की बात कही थी। प्रिंस राज पासवान बार-बार इन आरोपों का खंडन करते रहे हैं। चिराग पासवान और पशुपति पारस पासवान के बीच जब पार्टी को लेकर खींचतान चल रही थी, तब चिराग पासवान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का जिक्र भी किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला काफी पुराना है और प्राथमिकी कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई है। पीड़‍िता काफी लंबे समय से दिल्‍ली के थानों का चक्‍कर लगा रही थी। इस बाबत उसने कई बार इंटरनेट मीडिया और समाचार संगठनों के जरिए आरोप लगाया था कि राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। वह कई टीवी डिबेट में भी शामिल हो चुकी है। उसने खुद बताया था कि वह प्रिंस राज के साथ लंबे समय तक रही है। दिल्‍ली की यह लड़की लोकसभा चुनाव के दौरान प्रिंस के समर्थन में प्रचार करने के लिए समस्‍तीपुर भी आई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad