Advertisement

लालू के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में निधन, लंबे समय से थे बीमार

राजद के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद के खास रहे रघुनाथ झा का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। झा को...
लालू के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में निधन, लंबे समय से थे बीमार

राजद के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद के खास रहे रघुनाथ झा का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। झा को लंबे समय से किडनी की बीमारी थी। जिसके कारण उनका इलाज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा था।

रघुनाथ झा शिवहर जिले के अंबा गांव के निवासी थे और लंबी अवधि तक शिवहर से विधायक रहे भी रहे। झा गोपालगंज एवं बेतिया से सांसद भी चुने गए थे। झा मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। झा के निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रघुनाथ झा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता और कर्मठ समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने अपने संदेश में दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है और कहा है कि स्वर्गीय झा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

82 साल के रघुनाथ झा सूबे के पूर्व सीएम लालू यादव के बेहद करीबी थे। वे पिछले कुछ सालों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में चल रहा था। इन्हें शिवहर जिले का निर्माता भी कहा जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad