Advertisement

नागरिकता कानून का विरोध: दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन खोले गए, सामान्य रूप से सेवाएं फिर से बहाल

दिल्ली मेट्रो ने शनिवार सुबह से अपने सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए हैं। डीएमआरसी के...
नागरिकता कानून का विरोध: दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन खोले गए, सामान्य रूप से सेवाएं फिर से बहाल

दिल्ली मेट्रो ने शनिवार सुबह से अपने सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए हैं। डीएमआरसी के अनुसार अब सेवाएं सामान्य हैं। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के चलते कई स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए थे।

दिल्ली मेट्रो ने शनिवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि सभी स्टेशनों में सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

शुक्रवार को बेहाल रहे मेट्रो यात्री

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून पर जारी प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को सुबह व्यस्त समय में मेट्रो का परिचालन सामान्य रहा, लेकिन दोपहर ढाई बजे के बाद आंदोलन ने रफ्तार पकड़ी तो दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दिल्ली पुलिस के निर्देश पर छह मेट्रो कॉरिडोर पर 19 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि डीएमआरसी सोशल साइट के माध्यम से यात्रियों को अपडेट कर रहा था।

गुरुवार को भी बंद रहे मेट्रो स्टेशन

वहीं, इससे पहले गुरुवार को प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था। डीएमआरसी ने कई मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही बंद कर दी थी। इन स्टेशन पर मेट्रो ट्रेनें भी नहीं रुक रही थीं।

गुरुवार को जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट, बाराखंभा, वसंत विहार और मंडी हाउस मेट्रों स्टेशन बंद कर दिया गया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad