Advertisement

डी आर आई ने पटना और मुंबई से पकड़ा 51 करोड़ का सोना, सूडान के 7 तस्कर भी अरेस्ट

डीआरआई ने अपने ऑपरेशन गोल्डन डॉन पैन ऑपरेशन के तहत मंगलवार की रात दुबई से मुंबई ले जाया जा रहा 51 करोड़...
डी आर आई ने पटना और मुंबई से पकड़ा 51 करोड़ का सोना, सूडान के 7 तस्कर भी अरेस्ट

डीआरआई ने अपने ऑपरेशन गोल्डन डॉन पैन ऑपरेशन के तहत मंगलवार की रात दुबई से मुंबई ले जाया जा रहा 51 करोड़ सोना के साथ 10 इंटरनेशनल स्मगलरों को धर दबोचा है। इनमें सात तस्कर सूडान के हैं। सोना बारास्ता नेपाल लाकर मुंबई भेजा जा रहा था।

हैरतंगेज ये कि तस्करों ने दुबई के सोना को दो खेप हवाई जहाज और ट्रेन के माध्यम से भेजा जा चुका था। तीसरी खेप मुंबई का ही रही थी कि उन्हें मुंबई जाने वाली ट्रेन लोकमान्य तिलक से डीआरआई टीम ने धर दबोचा।

इनका तस्करी का मोड्स ऑपरेंडी चौंकाने वाला है। ये सोने को पेस्ट के रूप में स्लीवलेस जैकेट में छुपा कर रखा था।
डीआरआई के पास पुख्ता इनपुट था। पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर मुंबई के हैंडलर को पटना जंक्शन से पकड़ा। इनके पास से 41 किलोग्राम के सोने का पेस्ट बरामद हुआ।

तस्करों की एक टीम नेपाल भारतीय सीमा में को ऑर्डिनेट करता था। उनमें एक को नेपाल सीमा से पकड़ने गया। उससे मिले इनपुट पर पुणे और मुंबई जा रही एक बस को पकड़ा गया। उससे सूडान की दो महिला तस्करों को धर दबोचा गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad