Advertisement

दीवाली कार्यक्रम में बोले योगी आदित्यनाथ, अयोध्या ने दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाया

अयोध्या में इस बार काफी भव्य दीवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम...
दीवाली कार्यक्रम में बोले योगी आदित्यनाथ, अयोध्या ने दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाया

अयोध्या में इस बार काफी भव्य दीवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम बने युवक को तिलक लगाया और फिर आरती उतारी। दिलचस्प ये रहा कि भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के वेश में कलाकार हेलीकॉप्टर से आए।



योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पत्र भी दिए।


कार्यक्रम में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की धरती मानवता की धरती है। मानवता का पाठ दुनिया को अयोध्या ने पढ़ाया है, राम राज्य के माध्यम से।


इस मौके पर सरयू घाट पर 1 लाख 71 हजार दीए भी जलाए जा रहे हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा लेजर शो के अलावा रामलीला का मंचन का कार्यक्रम भी है, जिसके लिए थाईलैंड और श्रीलंका से भी कलाकार यहां पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के लिए कई योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।

इस बार दीपावली पर अयोध्या में खासी चहल-पहल है। बाजार चमक रहे हैं। सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग भी इस खास दीपावली के इंतजार में हैं। इस त्योहार में तीन दिन तक अयोध्या की सड़कों पर मेला जैसा माहौल होता है। सड़कों पर दुकानें लगती हैं। आतिशबाजी, खील-बतासे, खिलौने और अन्य सजावटी सामान बिकता है।

पटरी कारोबारियों को लगता है कि अयोध्या का विकास होना चाहिए। दुकानदारों का कहना है कि नेता आएं कोई बात नहीं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर उन्हें नहीं हटाना चाहिए।

माना जाता है कि त्रेता युग में 14 साल का वनवास काटकर और लंका विजय कर अयोध्या लौटे भगवान राम का जोरदार स्वागत किया गया था और राम की नगरी को दीपों से सजाया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement