Advertisement

दिल्लीः एलजी के अनुरोध पर शाही इमाम का फैसला, जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर हटी पाबंदी

दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और जामा मस्जिद में महिलाओं के...
दिल्लीः एलजी के अनुरोध पर शाही इमाम का फैसला,  जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर हटी पाबंदी

दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया। इमाम बुखारी ने आदेश को रद्द करने पर सहमति जताई है, इस अनुरोध के साथ कि आगंतुक मस्जिद की पवित्रता का सम्मान करें और बनाए रखें।जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस मस्जिद के गेट नंबर 3 से हटा दिया गया है।

शाही इमाम ने गुरुवार को कहा कि नमाज अदा करने आने वाले किसी भी व्यक्ति पर यह आदेश लागू नहीं होगा। जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर लड़कियों के मस्जिद में प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर नोटिस चस्पा किए गए थे। इस फैसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी और महिला अधिकार संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तीखी आलोचना की थी।

शाही इमाम ने कहा कि जामा मस्जिद इबादत की जगह है और इसके लिए लोगों का स्वागत है, लेकिन कुछ लड़कियां अकेले आ रही हैं और अपने दोस्तों का इंतजार कर रही हैं। ये जगह इस काम के लिए नहीं है, इस पर पाबंदी है। शाही इमाम ने कहा था कि ऐसी कोई भी जगह, चाहे मस्जिद हो, मंदिर हो या गुरद्वारा हो, ये इबादत की जगह हैं।

दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इसे एक शर्मनाक और असांविधानिक कृत्य बताया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा था, जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना पूरी तरह गलत है। पुरुषों को नमाज पढ़ने का जिस तरह का अधिकार है, महिलाओं को भी वही अधिकार हैं। मैं इस फैसले को लेकर जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad