Advertisement

कोरोना की बढ़ती रफ्तार: दिल्ली में जारी है वीकेंड कर्फ्यू, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, देखें तस्वीरें

दिल्ली में 7 जनवरी, रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो चुका है। 55 घंटों तक चलने वाली साप्ताहिक बंदी...
कोरोना की बढ़ती रफ्तार: दिल्ली में जारी है वीकेंड कर्फ्यू, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, देखें तस्वीरें

दिल्ली में 7 जनवरी, रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो चुका है। 55 घंटों तक चलने वाली साप्ताहिक बंदी सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दैरान दिल्ली के लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहेंगे। लोगों को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, दिल्ली में आवयश्क वस्तुओं के आने-जाने की अनुमति दी गयी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अनुसार, कर्फ्यू में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन विभाग, सार्वजनिक परिवहन जैसे इसेंशियल चीजों को छूट प्राप्त रहेगा।

देखें वीकेंड कर्फ्यू की कुछ तस्वीरें

 

दिल्ली के जनपथ में हमेशा चहल-पहल दिखता है। लेकिन जनपथ पर वीकेंड कर्फ्यू का असर ऐसा रहा।

 

दिल्ली के दुकानों पर कुछ ऐसा दिख रहा साप्ताहिक बन्दी का प्रभाव

 

 

वीकेंड कर्फ्यू की कहानी खुद बयां करती ये तस्वीर

 

जनपथ की तरह लाजपत नगर भी दिल्ली का एक बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन है। लेकिन वीकेंड कर्फ्यू में वहां एक परिंदा भी पर नहीं मार रहा है।

गौरतलब हो कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में 17,335 ताजा संक्रमण सामने आए और नौ लोगों की मृत्यु हुई। शहर में पॉजिटिविटी रेट 17.73 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन भी दिल्ली में तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली दूसरे नम्बर पर है। दिल्ली में अभी तक 513 ओमिक्रोन के केस पाए जा चुके हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad