Advertisement

दिल्ली में कोरोना का टूटा रिकार्ड, पहली बार एक दिन में 6725 नए मामले

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 6,725 नये मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों की...
दिल्ली में कोरोना का टूटा रिकार्ड, पहली बार एक दिन में 6725 नए मामले

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 6,725 नये मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार( 4.03 लाख) पहुंच गयी।

राजधानी में पिछले पांच दिनों तक रिकॉर्ड पांच हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद सोमवार को नये मामलों की तुलना में  स्वस्थ होने वालों की संख्या  में इजाफा हुआ जिससे सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 5,891 मामले दर्ज किये गये थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सर्वाधिक नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 4,03,096 हो गई। इस दौरान 3,610 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 3,60,069 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही, कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 89.32 प्रतिशत पर आ गयी जो सोमवार को 89.93 फीसदी पहुंच गयी थी।

इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 48 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,652 हो गयी है। इससे पहले रविवार को 51 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी थी। चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,067 और बढ़ कर आज 36,375 पहुंच गयी।

गौरतलब है कि राजधानी में इससे पहले रविवार को 5,664 मामले, शनिवार को  5,062 मामले, शुक्रवार को 5,891 मामले, गुरुवार को 5,739 मामले और बुधवार को 5,673 नये मामले सामने आये थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad