Advertisement

कोरोना हुआ बेकाबू: दिल्ली में 27 हजार के पार नए केस, 40 ने गंवाई जान, मुंबई में 16420 मामलों की पुष्टि

राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना वायरस के मामले अब डराने लगे हैं। तीसरी लहर के बीच देश की राजधानी में...
कोरोना हुआ बेकाबू: दिल्ली में 27 हजार के पार नए केस, 40 ने गंवाई जान, मुंबई में 16420 मामलों की पुष्टि

राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना वायरस के मामले अब डराने लगे हैं। तीसरी लहर के बीच देश की राजधानी में रोज कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आकंड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 27561 केस की पुष्टि हुई है। इसी के साथ संक्रमण दर बढ़कर 26.22 फीसदी हो गई है। वहीं, मुंबई में आज 16 हजार 420 नए केस की पुष्टि हुई है और सात मरीजों की जान चली गई। 14 हजार 649 मरीज संक्रमण से उबरे हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे में कोविड-19 के 27,561 नए मामले आए हैं। 40 लोगों की मृत्यु हुई है और 14,957 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 87,445 है। पॉज़िटिविटी रेट 26.22% है।

 

इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को 21259, सोमवार को 19166, रविवार को 22751, शनिवार को 20181, शुक्रवार को 17335 और गुरुवार को 15097 केस की पुष्टि हुई थी।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">मुंबई में <a href="https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#COVID19</a> के 16,420 नए मामले आए हैं। 7 लोगों की मृत्यु हुई है। 14,649 लोग ठीक हुए हैं। <a href="https://t.co/YgpvPuQywo">pic.twitter.com/YgpvPuQywo</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1481270653550743553?ref_src=twsrc%5Etfw">January 12, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर हैं, जिससे प्रतीत होता है कि कोरोना वायरस की मौजूदा लहर संभवत: चरम पर पहुंच चुकी है और दो-तीन दिन में मामले कम हो सकते हैं।

 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संक्रमण दर या मामलों से मौजूदा लहर के चरम पर पहुंचने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर प्रमुख संकेतक है। मंत्री ने कहा, ‘‘हमने पाया है कि पिछले चार-पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या स्थिर है और केवल 2200 बिस्तरों पर ही मरीज हैं। 85 प्रतिशत बिस्तर (बेड) खाली हैं।’’

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement