Advertisement

मध्यप्रदेश में सत्ता में आने पर राम पथ बनाएगी कांग्रेस: दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सत्ता में आने पर राम पथ बनाने का वादा किया है। यह राम पथ मध्यप्रदेश की सीमा तक...
मध्यप्रदेश में सत्ता में आने पर राम पथ बनाएगी कांग्रेस: दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सत्ता में आने पर राम पथ बनाने का वादा किया है। यह राम पथ मध्यप्रदेश की सीमा तक बनाया जाएगा।

कमलनाथ द्वारा सत्ता में आने के बाद गोशाला बनवाने के चुनावी वादे के बाद अब कांग्रेस ने 'राम पथ' के निर्माण की बात कही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि सत्ता पर आने के बाद मध्य प्रदेश की सीमा तक राम पथ का निर्माण कराया जाएगा।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> Senior Congress leader Digvijaya Singh says &#39;they(Shivraj Singh Chouhan and BJP) had promised a &#39;Ram path&#39; but did not make it, when we come to power we will surely take it up. It will be built till the last border of Madhya Pradesh&#39; (11.9.18) <a href="https://t.co/McfdDjjJEx">pic.twitter.com/McfdDjjJEx</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1039699955072557065?ref_src=twsrc%5Etfw">September 12, 2018</a></blockquote>

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि राम पथ का वादा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था लेकिन उन्होंने पूरा नहीं किया।

राम वन गमन पथ यात्रा
कुछ अन्य खबरों के अनुसार यात्रा कांग्रेस आने वाले 21 सितंबर राम वन गमन पथ यात्रा भी शुरु करने जा रही है। चित्रकूट से शुरू होकर यह यात्रा 35 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। कांग्रेस के अनुसार भाजपा सरकार ने 12 साल पहले राम वन गम पथ बनाने का वादा किया था लेकिन सब कुछ कागज़ों पर है, ज़मीन पर कुछ नहीं बना। कांग्रेस के अनुसार पार्टी मध्यप्रदेश को धार्मिक मानचित्र पर लाना चाहती है। जिससे मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। ऐसा होगा तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement