Advertisement

महाराष्ट्र: नांदेड़ महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत

महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। यहां महानगर पालिका...
महाराष्ट्र: नांदेड़ महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत

महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। यहां महानगर पालिका चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को करीब 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 

कुल 81 सीटों में हुए चुनाव में कांग्रेस को 71, भाजपा को छह, शिवसेना को एक सीट मिली है। वहीं, एक सीट निर्दलीय के नाम रही। जबकि दो सीटों के नतीजे आने अभी बाकी हैं।


कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) खाता खोलने में भी नाकाम रहीं। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। वह जीत से काफी उत्साहित हैं। शाम को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका यह उत्साह झलक रहा था। उन्होंने इस बाबत कहा कि कहा कि लोगों ने आज कांग्रेस का समर्थन किया है। कांग्रेस की यह जीत लोगों को समर्पित है।

कांग्रेस पार्टी ने यहां पर कांग्रेस की जीत पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण को बधाई दी है। उन्होंने यहीं से जीत हासिल कर संसद का सफर तय किया था।


पिछले चुनाव के नतीजे

साल 2012 में हुए चुनाव में भी कांग्रेस ने 81 सीटों में से 41 सीटें जीती थी जबकि शिवसेना ने 12 सीटें जीती थीं। वहीं एआईएमआईएम ने 11 सीटों पर कब्जा किया था। बीजेपी को महज दो सीटें से संतोष करना पड़ा था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था जमकर प्रचार

नांदेड़ महानगर पालिका में मतदान से पहले यहां भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों सहित खुद सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर प्रचार किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख चव्हाण करीब तीन सप्ताह तक यहीं डेरा जमाए रहे। प्रचार के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement