Advertisement

मध्य प्रदेश: चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार 13 राउंड के बाद 17,000 वोट से आगे

मध्य प्रदेश की चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से...
मध्य प्रदेश: चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार 13 राउंड के बाद 17,000 वोट से आगे

मध्य प्रदेश की चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शुरुआत में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला था लेकिन अब कांग्रेस ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और वह जीत की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है। इस सीट पर 9 नवंबर को उपचुनाव हुआ था।

13वें दौर के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी अपने निकटतम उम्मीदवार बीजेपी के शंकर दयाल त्रिपाठी से करीब 17,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

इससे पहले नौवें दौर की काउंटिंग तक कांग्रेस उम्मीदवार 18,000 वोट से आगे चल रहे थे।

पहले चरण की मतगणना में भाजपा 527 वोटों के साथ आगे रही थी। दूसरे चरण की मतगणना में कांग्रेस को 5255 और भाजपा को को 1727 मत मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी भाजपा से काफी आगे चल रहे हैं। तीसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 1855 और कांग्रेस को 4438 वोट मिले। चौथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 1919 और कांग्रेस को 4350 वोट मिले।

वहीं पांचवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 2228 और कांग्रेस को 4270 वोट हासिल हुए। छठे चरण के बाद भाजपा को 2526 और कांग्रेस को 4515 वोट मिले। सातवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 2344 और कांग्रेस को 5076 वोट मिले। 13वें चरण में भाजपा 2793, कांग्रेस 2679 और नोटा को 106 वोट मिले।

उपचुनाव में 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह (65) के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।

चित्रकूट सीट के लिए हुए उपचुनाव के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला चतुर्वेदी और त्रिपाठी के बीच ही माना जा रहा था।

पिछले 27 सालों में इस सीट पर हुए 6 चुनावों में बीजेपी महज एक बार ही वो भी महज 722 वोटों से जीत सकी थी। इस सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुरजोर कोशिश की थी लेकिन वह सफल होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने जिन-जिन इलाकों में बीजेपी के उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी के लिए प्रचार के लिए गए, वहीं बीजेपी पिछड़ती दिख रही है।

सीएम अर्जुनपुर, बरौधा, प्रतापगंज, हिरौधी, पिडरा, मझगवा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। यहां सभी जगह पर भाजपा के प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी पिछड़ गए हैं।

कांग्रेस की ओर से यहां पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभाएं की थीं। ये सीट नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के लिए प्रतिष्ठा बन गई थी, इसलिए उन्होंने यहां काफी वक्त दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी यहां प्रचार किया था।

बता दें कि चित्रकूट में एक लाख 98 हजार 122 मतदाता हैं। इनमें एक लाख छह हजार 390 पुरुष, 91 हजार 730 महिला और दो थर्ड जेंडर शामिल हैं।

करीब 65.07% लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था। उपचुनाव में 9 निर्दलीय समेत 12 कैंडिडेट ने चुनाव लड़ा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement