Advertisement

फर्जी आधार और भारतीय पासपोर्ट के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार

भारत में अवैध दस्तावेजों के साथ रह रहे चीन के एक नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस 39...
फर्जी आधार और भारतीय पासपोर्ट के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार

भारत में अवैध दस्तावेजों के साथ रह रहे चीन के एक नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस 39 वर्षीय व्यक्ति से भारतीय फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड जब्त किया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह व्यक्ति कहीं किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में तो शामिल नहीं था।

आरोपी व्यक्ति के पहचान साओ लंग के रूप में हुई है जो गुरुग्राम में पिछले पांच साल से रह रहा था। यहां इस व्यक्ति ने मिजोरम की लड़की से शादी भी कर चुका था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस व्यक्ति को दिल्ली में मजनू का टीला से गिरफ्तार किया गया, जब वह किसी से मिलने गया था। पुलिस पिछले दो महीने से इसकी गतिविधियों पर निगाह रखे हुए थी।

पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति गुरुग्राम की एक पॉश कॉलोनी में रह रहा था जहां किराया 80,000 के आसपास है। ऐसे में पुलिस तलाश कर रही थी कि इस व्यक्ति की आय का स्रोत क्या है? आरोपी व्यक्ति के अनुसार उसका फलों का इ्म्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम है। लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच की तो कहीं कुछ ऐसा निकलकर नहीं आया।

इसके पास से मिले आधार और पासपोर्ट में नाम चार्ली पेंग दर्ज है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति ने ये चीजे़ कैसे हासिल की हैं?  इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस उस व्यक्ति को भी तलाश कर रही है, जिसने आधार और पासपोर्ट हासिल करने में इस चीनी व्यक्ति की मदद की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad