Advertisement

यूपी, बिहार, हरियाणा, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र की इन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने आज यानी सोमवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है।...
यूपी, बिहार, हरियाणा, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र की इन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने आज यानी सोमवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 6 नवंबर को नतीजे आएंगे। ये सीटें महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सभी सीटों पर 7 अक्टूबर से आचार संहिता लागू कर दी जाएगी।

दरअसल, ये चुनाव महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना, मनुगोड़, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरणनाथ और ओडिशा की धामनगर (सुरक्षित) सीट पर होने हैं।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">By-elections to 7 Assembly seats across 6 States to be held on 3rd November, results on 6th November <a href="https://t.co/6ezM1WHDqV">pic.twitter.com/6ezM1WHDqV</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1576824763192053762?ref_src=twsrc%5Etfw">October 3, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

इन सीटों पर 7 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी, वहीं नामांकन का आखिरी दिन 14 अक्टूबर है। इसके अलावा नामांकन की स्क्रूटनी 15 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं, नामांकन वापस लेने के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। आयोग ने बताया कि इन सभी सीटों पर 8 नवंबर तक चुनाव संपन्न हो जाने चाहिए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad