Advertisement

नागपुर लैब में बीफ की पुष्टि होने के बाद भाजपा नेता गिरफ्तार, होगी कार्रवाई

बीफ ले जाने के आरोप में जिस भाजपा नेता की गोरक्षकों ने पिटाई की थी, उसके बीफ होने की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
नागपुर लैब में बीफ की पुष्टि होने के बाद भाजपा नेता गिरफ्तार, होगी कार्रवाई

महाराष्ट्र में में पिछले दिनों  गोरक्षकों ने जिस मुस्लिम शख्स की पिटाई की थी उसके पास बीफ था। नागपुर लैब स्थित लब में इसकी हो गई है। इधर पुलिस ने लैब रिपोर्ट आने के बाद आरोपी सलीम शाह को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पुलिस ने शनिवार को बताया कि 12 जुलाई को सलीम शाह (34) को पीटने के आरोप में उन्होंने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही मांस को जब्त कर उसे जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है कि यह बीफ ही था। जानकारी के मुताबिक पुलिस कानून के अनुसार शाह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस ने बताया है कि उन्होंने केस दर्ज कर लिया है और सलीम के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चे से हटाया

सलीम भाजपा की कटोल इकाई का सदस्य था साथ भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे का सदस्य भी था। बीफ की जानकारी मिलने के बाद भाजपा ने सलीम को अल्पसंख्यक मोर्चे के सदस्य के पद से हटा दिया।

गौरतलब है कि सलीम कुछ दिन पहले अपनी बाइक पर 15 किलो मीट लेकर आ रहे थे। रास्ते में चार लोगों ने उनको पकड़ लिया और बीफ होने के शक में खूब पीटा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad