Advertisement

त्रिपुरा की चारिलाम सीट से जीते भाजपा के जिष्णु देव बर्मन

त्रिपुरा की चारिलाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उप मुख्यमंत्री...
त्रिपुरा की चारिलाम सीट से जीते भाजपा के जिष्णु देव बर्मन

त्रिपुरा की चारिलाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उप मुख्यमंत्री जिष्णु देब बर्मन ने जीत हासिल की है। उनकी जीत से 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 36 हो गई है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब वर्मा का निधन हो जाने के कारण यहां 18 फरवरी को चुनाव स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद 12 मार्च को इस सीट के लिए वोट पड़े थे।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए माकपा ने चुनाव से अपने को अलग कर लिया था। 12 मार्च को हुए मतदान में 81 प्रतिशत वोट पड़े थे। 
तीन मार्च को विधानसभा की 60 में से 59 सीटों के परिणाम आए थे जिसमें भाजपा ने माकपा के 25 साल के शासन का अंत करते हुए जोरदार जीत हासिल की थी। भाजपा को 35 सीटों पर विजय मिली थी जबकि उसके सहयोगी आईएमपीटी ने आठ सीटें जीती थी। बिपल्व कुमार देब को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया जबकि जिष्णु देब बर्मन उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad