Advertisement

बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले में एक महिला को दिनदहाड़े निर्वस्त्र कर पिटाई करने और खुलेआम घुमाने के मामले में...
बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले में एक महिला को दिनदहाड़े निर्वस्त्र कर पिटाई करने और खुलेआम घुमाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 360 लोगों के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किए हैं, जिनमें नामजद 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सोमवार को एक युवक का शव मिलने के बाद महिला पर हत्या का शक जताते हुए उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि लापता हुए 19 वर्षीय विमलेश शाह का शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के नजदीक बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि शाह के गांव दामोदरपुर के लोगों ने उसका शव बरामद होने के बाद रेड लाइट एरिया में रहने वालों पर उसकी गला घोंट कर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार में कई दुकानों में आग लगा दी और कई लोगों की पिटाई की। उग्र ग्रामीणों ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके घुमाया। इस दौरान महिला की पिटाई भी की गई।

19 साल के युवक का शव मिलने के बाद भीड़ ने महिला को बनाया निशाना 

यह घटना 20 अगस्त बिहिया के रेलवे स्टेशन के पास की है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के पास 19 साल के युवक का शव बरामद किया गया था। युवक के परिजनों ने बिहिया स्टेशन के पास रहने वाली महिला पर हत्या का शक जताया था। जैसे ही यह बात लोगों को पता चली बड़ी संख्या में लोग महिला के घर के पास जमा हो गए। इस दौरान भीड़ ने महिला के घर को आग के हवाले कर दिया। बेकाबू भीड़ महिल को उसके घर से सड़क पर खींच कर ले आई और उसकी पिटाई की और निर्वस्त्र कर पूरे इलाके में घुमाया।

तेजस्वी ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

वहीं, इस पूरे मामले में तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट करके सीएम नीतीश कुमार और डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी पर हमला बोला है। तेजस्‍वी ने कहा है कि माननीय मुख्‍यमंत्री जी ये क्‍या हो रहा है मेरे बिहार में?

तेजस्‍वी यादव ने बिहार के डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कहां दुबके हुए है खुलासा मियां सुशील मोदी जी? आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्‍दील कर दिया है। आपको सब कुछ मंगलमय दिख रहा है क्‍या?

वहीं, सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है मेरे बिहार में? आज एक महिला को नंगा कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया है।

 

 


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad