Advertisement

कहीं आगजनी तो कहीं तोड़फोड़, तस्वीरों में देखें ‘भारत बंद’ का हाल

देशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने सोमवार को भारत...
कहीं आगजनी तो कहीं तोड़फोड़, तस्वीरों में देखें ‘भारत बंद’ का हाल

देशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने सोमवार को भारत बंद बुलाया है। भारत बंद के लिए विपक्ष को 21 राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दिया है। आज सुबह से देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं ट्रेन रोकी गई तो कहीं बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी भारत बंद में शामिल हुए। राहुल ने राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के मार्च की अगुवाई की।

 

विपक्ष के भारत बंद के आह्वान का असर उत्तर प्रदेश में मिला जुला रहा। कुछ स्थानों पर कारोबारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं तो कुछ स्थानों पर आग्रह के बाद दुकानें बंद हुईं। हालांकि दोपहर बाद ज्यादातर बाजार खुल गए। बंद के समर्थन में कांग्रेस, सपा और रालोद समेत कई अन्य संगठन शामिल रहे। इस बाबत सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाम को राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।

 

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को होने वाले बंद को लेकर सपा मुख्यालय पर होने वाली जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक को निरस्त कर दिया था। साथ ही निर्देश दिए थे कि सोमवार को तहसीलों और जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बंद को सपा का भी समर्थन था।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप प्रदर्शन करते हुए उपद्रव मचाया।

भारत बंद के मद्देनजर बिहार में कई जगह प्रदर्शन हिंसक हो रहा है, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी की गई। इसके अलावा ट्रेनों को भी रोका गया, कार्यकर्ता ट्रेन की पटरियों पर लेट गए। पूरे देश में इस भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस के अलावा अन्य 21 राजनीतिक दल सड़कों पर उतरे हैं।

बिहार की राजधानी पटना में सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोकी।

पटना में लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर मोटरसाइकिल रखते हुए तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई भी भारत बंद का असर देखने को मिला, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलवे स्टेशन पर 'रेल रोको' प्रदर्शन किया....

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं का इस तरह प्रदर्शन....

तेलंगाना में सड़कों पर बैठकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भारत बंद का समर्थन..

कर्नाटक में बसों की सवायें बंद, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने चालकों से कहा था भारत बंद  का करें समर्थन...

आंध्र प्रदेश में सीपीएम यूं कर रहा भारत बंद का समर्थन...

दक्षिण राज्य केरल में भी विपक्ष के भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। राज्य की बस सर्विस भी पूरी तरह से ठप है। भारत बंद के कारण लोगों को कई तरह की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

 

महाराष्ट्र में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने भी पुणे में कई बसों में पत्थरबाजी की....

मुंबई के परेल में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें बंद करवाईं।

गुजरात के भरूच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायरों को आग लगाकर बसों को रोक दिया। इससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ओडिशा के भुवनेश्वर में भारत बंद का असर, सड़कों पर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन, ट्रेन रोकी....

 

यहां देखें वीडियो- 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad