Advertisement

झारखंड में निवेश करना चाहते हैं अजीम प्रेमजी, सीएम हेमन्त से की बात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय से विप्रो फाउंडर अजीम प्रेमजी के साथ वीडियो...
झारखंड में निवेश करना चाहते हैं अजीम प्रेमजी, सीएम हेमन्त से की बात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय से विप्रो फाउंडर अजीम प्रेमजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के कई विकासात्मक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वार्ता के दौरान  अजीम प्रेमजी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में झारखंड अजीम प्रेम जी फाउंडेशन एवं विप्रो के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनेगा।  आपके नेतृत्व में झारखंड दिन प्रतिदिन सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।  अजीम प्रेमजी ने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की तथा झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी।  अजीम प्रेमजी ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विप्रो गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहती है। झारखंड में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना, स्वास्थ्य के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना एवं आईटी पार्क फॉर जॉब एम्पलाईमेंट के लिए एवं जीविका के लिए अनेकों कार्य योजनाओं को झारखंड की जमीन पर उतारने के लिए अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन पूरी तरह तैयार है।

संभावनाओं से भरा प्रदेश

वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी काल में झारखंड को दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।  कहा कि आपकी संस्था द्वारा जो सहयोग झारखंड वासियों को मिला है, यह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन तथा विप्रो राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी तो निश्चित रूप से हम झारखंड को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यहां के लोग सीधे और सरल हैं।  राज्य गठन के बाद आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, आशानुरूप उतना विकास नहीं हो पाया है। इन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।  झारखंड खेल और खिलाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। विश्व क्रिकेट एवं हॉकी में हमारे बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमारा राज्य प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, बस जरूरत है कि यहां के पोटेंशियल को हम पहचाने और उस पर कार्य करें।

मुख्यमंत्री  ने व्यक्तिगत तौर पर अजीम प्रेमजी को झारखंड आने का निमंत्रण दिया।  कहा कि आप झारखंड पधारें मैं स्वयं आपको इस राज्य की संभावनाओं से रूबरू कराऊंगा। राज्य सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मिलकर राज्य को नई दिशा देने में महती भूमिका निभाएंगे। अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री के निमंत्रण को स्वीकारते हुए जल्द ही झारखंड आने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं विप्रो झारखंड की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad