Advertisement

गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन, चार मरे

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से आज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। वहीं, गांदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्रा में शिविर के निकट हुए हिमस्खलन के बाद सेना का एक अधिकारी लापता हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव दल मेजर रैंक के इस अधिकारी का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन, चार मरे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज के तुलाई इलाके के बदोगाम गांव में तड़के हुई। इससे मेहराज-उद-दीन लोन का घर दब गया। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के मलबों से घर दब जाने के कारण 55 वर्षीय लोन, 50 वर्षीय उनकी पत्नी अजीजी, 22 वर्षीय उनका बेटा इरफान और 19 वर्षीय उनकी बेटी गुलशन की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि लोन के दूसरे बेटे रियाज अहमद को प्रशासन ने सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कश्मीर में प्रशासन ने कल हुई ताजी बर्फबारी को देखते हुए घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों को पहाड़ों और तलहटियों से दूर रहने की सलाह दी है। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad