Advertisement

मुंबई पहुंचे तीस हजार से ज्यादा किसान, 12 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी

महाराष्ट्र के किसान एक बार फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। किसान...
मुंबई पहुंचे तीस हजार से ज्यादा किसान, 12 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी

महाराष्ट्र के किसान एक बार फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। किसान कर्जमाफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने नासिक से चलकर मुंबई पहुंच चुके हैं। सभी किसान 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। महाराष्ट्र के किसान लंबे समय से कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं। 

इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। इससे पहले शिवसेना ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन घोषित किया था। महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन है लेकिन उद्धव ठाकरे की सेना किसानों के मुद्दे पर फडणवीस सरकार का घेराव करती रही है। अब किसानों का हमदर्द बनने की कवायद में मनसे भी उतर गई है। मनसे का कहना है कि बीजेपी ने जो वादा किया था, सत्ता में आने के बाद वह भूल गई।   

ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) के करीब 30 हजार किसानों का समूह पूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर बीते मंगलवार से पैदल मार्च शुरू किया है। 5 मार्च को नासिक के सीबीएस चौक से पैदल मार्च पर निकले किसान हर दिन 30 किलोमीटर का रास्ता तय कर रहे हैं। इस मोर्चे में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार को किसानों का पैदल मार्च भिवंडी के पास पहुंच गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement