Advertisement

अब पूर्व आईपीएस डॉ. अजय कुमार संभालेंगे झारखंड कांग्रेस की कमान

कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार को अपनी झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। आलमगीर आलम को...
अब पूर्व आईपीएस डॉ. अजय कुमार संभालेंगे झारखंड कांग्रेस की कमान

कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार को अपनी झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। आलमगीर आलम को विधायक दल का नेता चुना गया। अजय कुमार ने सुखदेव भगत की जगह ली है। जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार अब प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे। गुरुवार को नई दिल्ली में इस बाबत निर्णय किया गया।  

राज्य में 2019 के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अजय कुमार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और आलमगीर आलम को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने को स्वीकृति प्रदान की। कुमार जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पांच क्षेत्रीय समन्वयकों, संगठन एवं चुनाव संबंधी सात समितियों को स्वीकृति प्रदान की।

बता दें कि डॉ. अजय कुमार भारतीय पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारी रहे हैं। वह अविभाजित बिहार में पटना समेत जमशेदपुर आदि प्रमुख शहरों में तैनात रहे। आइपीएस की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ साल कॉर्पोरेट घरानों के साथ कामकाज का अनुभव लिया। वह झाविमो के टिकट पर पहली बार जमशेदपुर से सांसद चुने गए। बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। फिलहाल के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad